image

नई दिल्ली, 30 सितंबर 2023

हास्य व्यंग

अनूप मिश्रा

हार सीप का
सीप समुंदर की
समुंदर जानी का

भूख पकौड़े की
पकौड़ा बेसन का
बेसन स्टोर का
स्टोर जानी का

मुखिया जानी का 
सेवक जानी का
खर्चे के पर्चे पर हथेली अपनी
मुनाफा जानी का

कोयला जानी का 
बिजली जानी का
तेल जानी का
एयरपोर्ट पोर्ट जानी का
सड़क-शहर जानी का

फिर अपना क्‍या ?
सेस?
सरचार्ज ?
टैक्स?

  • Share: