साहित्य

श्रणिका

श्रणिका

आज का संस्करण

नई दिल्ली , 10 अप्रैल 2024

 

रिश्तों की दरकीं दीवारें,

धँसने लगी जमीन प्यार की I

भीतर से हो चुके खोखले,

लगता, हम भी जोशीमठ हैं I

????????

यह विकास की अंधी चालें,

विस्थापन की आँधी का भय I

भय, चिंता के नए जलजले,

लगता, हम भी जोशीमठ हैं I

         -सूर्यकुमार पांडेय

Comments (0)

Share your thoughts about this news. Your comment will appear after admin approval.

1 + 7 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!