साहित्य

श्रणिका

श्रणिका

नई दिल्ली , 31 मई 2024

गोदी में बैठ, भक्त कहलाइये

 

 

 

ख़ुद को कह अवतार, घृणा फैलाइये

कर लोकतंत्र को ख़त्म, ध्यान लगाइये  l

 

माथा कम खपाइये, सो जाइये

भक्ति कर खो जाइये, मर जाइये  l

 

अगले जन्म में जाइये, सुख पाइये

यह जन्म तो है एक भरम, दुःख पाइये  l

 

कुछ न करते बने, गाल बजाइये

गोदी में बस बैठ, भक्त कहलाइये  l

 

- सुधांशु मिश्

Comments (0)

Share your thoughts about this news. Your comment will appear after admin approval.

7 + 4 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!